उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले में भी बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-04.08.2025 को अपराहन 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भरी वर्षा होने की सम्भावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गयी हैं।

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद चम्पावत अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी का संचालन दिनांक 05-08-2025 (मंगलवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad