उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल इस जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के द्वारा दिनांक 01.09.2025 को प्रातः 9.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में दिनांक 02.09.2025 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 02.09.2025 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत