उत्तराखंड: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है और इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिल सकता है।

राज्य के पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। चार मई तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad