उत्तराखंड: भूकंप के झटके से यहां डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग….
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में शाम 4:56 पर महसूस हुए। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।
वहीं आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 थी और भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत सिल्ला गांव के जंगलों में था। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और जोन-5 में आता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश