उत्तराखंड : पूर्व कैबीनेट मंत्री के बेटे पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
देहरादून। उत्तराखंड में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां कैबिनेट पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बेटे और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनै पर महिला से मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगा है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक देहरादून निवासी एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने इसकी लिखित शिकायत की है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जल्द पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएगी।
महिला के मुताबिक उसकी कनक धनै से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई। इस बीच कनक ने अप्रैल 2021 में देहरादून में उससे मुलाकात की। इसी मुलाकात के दौरान महिला ने उक्त अभियुक्त पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि इसके बाद कनक ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया महिला के मुताबिक डिप्रेशन में आने पर उसके द्वारा सुसाइड का प्रयास भी किया गया।
हालांकि कनक धनै का कहना है कि कोई भी किसी पर भी आरोप लगा सकता है लेकिन जब तक मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं हो जाते है। तब तक मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!