उत्तराखंड : यहां महिला ने 11 माह की बच्ची के साथ गटका जहर, बच्ची की मौत, महिला हालत गंभीर
बागेश्वर। बागेश्वर में घर पर हुए झगड़े के बाद एक महिला ने अपनी 11 माह की मासूम बच्ची को जहर खिलाकर खुद भी जहर गटक लिया। परिजन दोनों को सीएचसी बैजनाथ ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार थाना बैजनाथ के कोठूं रामपुर निवासी सूरज नाथ की पत्नी रमा गोस्वामी ने रविवार को दोपहर में अपनी 11 माह की बच्ची प्राची को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। जब वह कमरे में उल्टियां करने लगी तो परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी हुई। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण महिला और बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज शुरू किया गया। चिकित्सालय की सूचना पर बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट और अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ बैजनाथ पहुंचे और बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि महिला की हालत अभी नाजुक है। उसका सीएचसी बैजनाथ में उपचार चल रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पहले मासूम बच्ची को जहर दिया और बाद में खुद भी पी लिया।फिलहाल परिजनों ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मामले की सूचना महिला के मायके में भी दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़