उत्तराखंड : अब घर बैठे आप खुद बना सकेंगे अपना आयुष्मान कार्ड

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। अब लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड खुद बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर लाभार्थी के रूप में उसे लागिन कर खुद कार्ड बना सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह मुद्दा शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाया। इसके बाद एनएचए की टीम राज्य में पहुंची है, जिसने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है।
इसके बाद कई स्थानों पर साइट ने काम शुरू कर दिया है। जबकि कुछ स्थानों पर एक दो दिन में यह पोर्टल काम शुरू कर देगा। अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बीआईएस वन सॉफ्टवेयर यूज हो रहा था, जबकि अब इसे अपडेट कर बीआईएस थ्री से काम हो रहा है।

इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि, इसमें सीएचसी और अस्पतालों के अलावा आम लोगों के लिए आयुष्मान भारत मोबाइल एप के जरिए खुद कार्ड बनाने की भी सुविधा दी गई है। योजना के तहत पांच साल से अधिक उम्र के सभी पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad