उत्तराखंड: यहां युवक ने धारदार हथियार से ग्रमीण का हाथ काट कर किया अलग, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद के रियांसी गांव में आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद में युवक ने खुकरी से वार कर गांव के ही युवक का हाथ काट कर अलग कर दिया। यही नहीं हमलावर ने ग्रामीण के सर पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। इस वारदात के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है तो वही घायल युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

प्राप्त जानकारी के अनुसार रियांसी गांव के नवीन सिंह खड़ायत ने अपने ही गांव के ललित सिंह खड़ायत पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि खुकरी के प्रहार से नवीन खड़ायत ने ललित का हाथ काट कर शरीर से अलग कर दिया। यही नहीं उसके बाद खुकरी से सर पर ही प्रहार कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वड्डा चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को गिरफ्तार किया साथ ही घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जबकि हमलावर को गिरफ्तार करते हुए धारा 307 और 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad