उत्तराखंड के लाल का जम्मू कश्मीर में निधन, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले जम्मू कश्मीर में सेना में 54 बंगाल इंजीनियर में हवलदार के पद पर तैनात जवान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि जवान का निधन बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार कनालीछीना विकासखंड के गैनाली गांव निवासी महेंद्र सिंह धोनी उम्र 42 वर्ष जम्मू कश्मीर में 54 बंगाल इंजीनियर में हवलदार के पद पर तैनात थे और इन दिनों कश्मीर के उधमपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जम्मू सेना कार्यालय से जवान के पिता भीम सिंह धामी के घर फोन पर सूचना मिली। जवान के निधन की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जवान की एक 19 माह की बच्ची है घर में उनकी पत्नी मीना और बच्ची और पिता और माता पुष्पा धामी रहते हैं। वर्तमान में जवान का परिवार नगर के विण क्षेत्र में रहता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई