काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जल्द होगा संचालन : अजय भट्ट
उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जल्द नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा, लालकुआं में पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि बीते बरसातों में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन गौला नदी में आई बाढ़ के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा अत्यधिक भूमि कटाव के चलते गौला नदी से बड़ा भू कटाव हुआ था। जिस पर फिलहाल पिचिंग कार्य जोर-जोर से चल रहा है। जब उपरोक्त शंटिग लाइन पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी उसके बाद काठगोदाम नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा, श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत प्रयास से नई दिल्ली देहरादून के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो गया है तथा अब नैनीताल में पर्यटकों के लिए एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी नई दिल्ली से काठगोदाम तक जल्द प्रारंभ हो जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क