ऋषिकेश में राफ्टिंग बनी मौत का सफर, गंगा में गिरने से युवक की मौत, देखिए खौफनाक वीडियो
ऋषिकेश। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शिवपुरी से राफ्टिंग के लिए निकले युवकों की राफ्ट गरुड़ चट्टी पुल के पास अचानक पलट गई। हादसे में देहरादून निवासी सागर नेगी नामक युवक गंगा में डूब गया, जिसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सागर नेगी पटेल नगर, देहरादून का रहने वाला था और दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश आया था। हादसे के वक्त सागर ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, इसके बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। बताया गया कि राफ्ट पलटने के बाद गाइड ने सभी पर्यटकों को रेस्क्यू किया, लेकिन सागर तब तक बेहोश हो चुका था। प्राथमिक जांच में युवक की मौत का कारण शरीर में अधिक पानी जाना माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे से मृतक के परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!