नैनीताल: यहां दुकानों में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो
नैनीताल जनपद के भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की देर रात भीषण अग्निकांड से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान आग से जलकर राख हो गए एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी।
प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था. घटना रात 8:30 बजे की बताई जा रही है जहां एक दुकान में आग लग गई तेज हवा चलने के चलते आग विकराल रूप धारण कर दिया और पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार और दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पाया जा सका. लोग लाचार होकर दुकान और घरों को जलता हुआ देखते रहे.फायर ब्रिगेड के वाहनों ने देर रात आग पर काबू पाया .आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकान व घर को तबाह कर दिया. प्रथम दृष्टि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया. आग बुझाने के लिए मौके पर भवानी एयरफोर्स नैनीताल के साथ-साथ हल्द्वानी से अग्निशमन की गाड़ियों को भेजा गया जहां आग पर काबू पाया गया. आग की भयावहता से हर कोई हैरान और चिंतित था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश