उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट; इन जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में जहां भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है, वहीं पहाड़ी जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शनिवार रात और रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
इसके अलावा नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश