उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा: इन जिलों में आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट…!
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को राज्य के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं कई अन्य जिलों को येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
IMD के मुताबिक, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 22 से 28 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है। रविवार और सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई अन्य जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने खासतौर पर 23 जून को देहरादून और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तूफानी हवाओं की संभावना जताई है। वहीं टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, यूएस नगर और चंपावत जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें, नदियों और बरसाती नालों से दूर रहें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखें। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश