उत्तराखंड: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में……

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुछ इलाकों से हल्के हिमपात की सूचना भी सामने आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार बने हुए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO
Ad Ad Ad Ad