उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते पूरे प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक 28 अप्रैल से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आएगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 1 मई तक अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!