उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज से अति तीव्र बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां भी तेज बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
30 अप्रैल को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
1 मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 2 मई को भी पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर जारी रहेगा और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (4400 मीटर से अधिक) में बर्फबारी हो सकती है।
3 मई को मौसम थोड़ा राहत भरा रह सकता है, जहां हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 4 मई को फिर से मौसम सक्रिय हो जाएगा और पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज