Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश और मानसून को लेकर जारी किया अलर्ट
Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही प्री-मानसून की बारिश ने पूरे प्रदेश में मौसम को सुहावना बना दिया है। नैनीताल और देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हर रोज रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जून को उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है, जिससे बारिश का सिलसिला और तेज हो सकता है।
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के संकेत मिले हैं। अन्य जिलों मे बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भूस्खलन और जलभराव की आशंका रहती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश