Uttarakhand weather updates : इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही नैनीतालऔर बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए गुरुवार को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में 4 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल