हल्द्वानी में स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, कई वाहन सीज
हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई जारी है।
थाना मुखानी में एक राहगीर ने सूचना दी कि कार (UP85AR0467) में कुछ युवक स्टंट कर रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष मुखानी ने आम्रपाली चौकी प्रभारी अवनीश मौर्य को सतर्क किया। पुलिस ने बैरियर पर कार को रोका, जो खतरनाक स्टंट करते हुए आ रही थी। वाहन चालक सलीम पुत्र अशरफ (निवासी टांडा, रामपुर) सहित पांच लोगों को रोका गया। वाहन के कागजात न होने और स्टंट करने के कारण मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज कर दिया गया। साथ ही, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत सभी युवकों का चालान किया गया।
कालाढूंगी में वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट बाइक चालकों को रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने के कारण रोका गया। दोनों बाइकों को सीज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 540 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, 16 वाहन सीज किए गए और 9 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी से बचें। नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। “खतरनाक स्टंट आपको अस्पताल या जेल पहुंचा सकता है।”

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश