मौसम अपडेट(उत्तराखंड): आज भी बदला रहेगा मौसम… तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून। प्रदेशभर में आज (रविवार) को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेशभर में पांच मई तक ऐसा ही हाल रहेगा। जबकि, छह मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रह सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!