उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: पहाड़ से मैदान तक बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं 11 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 12 और 13 मई को कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने 12 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। वहीं मैदानी जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को भी राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहेगा। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का खतरा बना रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में भी गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान कंटेनर से भिड़ी बाइक, युवक की हालत चिंताजनक,…VIDEO
आज का राशिफल (10 मई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त: 12 और स्कूलों को नोटिस, अब तक 101 शिक्षण संस्थान कार्रवाई के घेरे में
लालकुआं: यहां कंपनी से बाहर निकलते ही सड़क पर गिरी युवती, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, मची अफरा-तफरी