बिना हेलमेट के दीदी स्कूटी से करने लगीं स्टंट, सड़क पर ही मिली सजा,….वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार लोग रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती स्कूटी से स्टंट करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां स्कूटी से सवार होकर जा रही हैं। बगल से कुछ बाइक वाले निकले, जिन्होंने लड़कियों को देखकर हाथ हिलाकर HI बोला। लकड़ियों ने इसका जवाब देने के लिए हाथ उठाया तो वह हादसे का शिकार हो गईं। दोनों ही लड़कियां बिना हेलमेट के स्कूटी की सवारी करती दिखाई दे रही हैं।

स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की खड़ी होकर स्टंट कर रही थी लेकिन तभी लड़कों को देखकर वह हाथ हिलाने की कोशिश करने लगी और बैलेंस बिगड़ गई। बीच सड़क पर दोनों लड़कियां गिर पड़ीं और जख्मी हो गईं। लड़कियों के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि जान जोखिम में न डालें यूं गाड़ी पे स्टंट कर, दुपहिया वाहन चलाएं, हमेशा हेलमेट पहनकर। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने लिखा कि स्टंटबाजी का नशा आपको अस्पताल पहुंचा सकता है और हेलमेट आपकी जान बचा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट