भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. हादसा थाना गजरौला के पूरनपुर हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ़्तार पिकअप गाडी पेड़ से टकरा गई.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम एसपी और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे.
घटना गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालामुड़ की है, जहां हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के दौरान 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.
इलाज के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया. वहीं सात लोगों की हालत गंभीर है. जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश