ब्रैकिंग न्यूज़। बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश। बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी।
बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की 18 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 19 लोग घायल हो गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!