यूपी में शुक्रवार को हुई हिंसा पर सीएम योगी सख्त, प्रदर्शनकारियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुए. प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद जैसे कई इलाकों में पथराव और आगजनी देखने को मिली और प्रदर्शनकारियों ने सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.
अब उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी योगी सरकार करने जा रही है. राज्य सरकार ने हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने और उनकी संपत्ति को जब्त करने का फैसला किया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य में शांति भंग करने के मामले में 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है और दंगाइयों ने सरकारी और निजी संपत्ति को जो नुकसान पहुंचाया है उसकी वसूली की जाएगी. उन्होंने कहा कि उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी और इस बात पर जोर दिया गया है कि शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम योगी ने बुलाई थी बैठक
राज्य में हुई हिंसक घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की और इस बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे. सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और तुरंत शांति बनाए रखी जानी चाहिए.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क