कॉलेज में प्रोफेसर चला रहा था सेक्स रैकेट, छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में एक महाविद्यालय में सेक्स रैकेट चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज की ही एक छात्रा ने यह आरोप लगाया है। छात्रा ने गणित के प्रोफेसर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है। कोतवाली पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कॉलेज पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। गंभीर आरोप से शहरभर में सनसनी फैल गई है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमे कहा गया कि वह शहर के एक महाविद्यालय की छात्रा है। उसके कॉलेज में गणित के प्रोफेसर कामरान आलम खां सेक्स रैकेट चलाते हैं। वह कॉलेज की छात्राओं को बरगलाकर नशीले पदार्थों का सेवन कराते हैं। प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को अश्लील बुक, सेक्सुल टॉव्यज देकर अश्लीलता करते हैं। यह भी कहा कि वह काला जादू के माध्यम से लोगों के दिमाग को नियंत्रित कर लेते हैं। छात्राओं को वह निजी आवास में बुलाकर अश्लील हरकत कर गलत संबंध बनाने को भी मजबूर करते हैं। आरोपी पर कॉलेज की काफी लड़कियों के साथ गलत संबंध भी बनाने का दावा किया गया है।
छात्रा ने बताया कि कामरान आलम खान ने धोखे से घर बुलाकर डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद में उसको डरा धमकाकर किसी से शिकायत करने पर कॉलेज से निकलवा देने की धमकी दी। इसके बाद कुछ छात्राओं ने आकर उसको समझौता कर लेने का दबाव भी बनाया। कोतवाली पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश