लोहे के तवे से हमला कर बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या थी वजह
गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 77 स्थित एक सोसाइटी में सोमवार को एक महिला की भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने के मामले में उसी की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल लोहे के तवे को भी बरामद कर लिया है और नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि अनुराधा (34 वर्ष) नामक महिला को लहूलुहान अवस्था में नोएडा सेक्टर-71 स्थित एक अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराने के लिए लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मामला हत्या का लगा क्योंकि महिला के शरीर पर 20-22 घाव के निशान थे, जबकि उसका कान भी कट गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई मुकेश राठौर ने अपनी भांजी के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके तहत आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आज दोपहर को मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसकी मां के कथित ‘खराब चरित्र’ को लेकर उसके स्कूली दोस्त ताना मारते थे। पुलिस के मुताबिक लड़की ने पूछताछ में दावा किया कि उसकी मां उससे बदसलूकी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित