देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा किया जाएगा रुद्रपुर के ईएसआईसी अस्पताल का संचालन……!
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के साथ रुद्रपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल का जिक्र करते हुए केंद्र से इस अस्पताल को राज्य सरकार को संचालित करने की अनुमति देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कोटद्वार सितारगंज तथा चंपावत में भी ईएसआईसी अस्पताल खोलने का अनुरोध किया।
श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रुद्रपुर के ईएसआईसी अस्पताल का संचालन उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सहमति प्रदान करते हुए कहा कि कोटद्वार वाह खटीमा में भी ईएसआईसी अस्पताल खोलने की कार्रवाई करेंगे।
इस अस्पताल के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी