डबल डेकर बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत 21 घायल
मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल मे मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे स्थित बाइपास पर जीरो प्वाइंट रामपुर के समीप एक डबल डेकर बस और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और 21 यात्री घायल हो गये।
मुरादाबाद परिक्षेत्र मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात मुरादाबाद की ओर से जा रहे ट्रक तथा बस की टक्कर हो गयी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई,जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को दर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार की व्यवस्था कराने का आदेश दिया है।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिला अस्पताल मे चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल की मौत इलाजज के दौरान हुयी। मृतकों मे एक महिला तथा चार पुरुष शामिल हैं।
मृतकों की पपहचान साक्षी पत्नी दीपक निवासी शाहजहांपुर उम्र करीब 26 वर्ष, नसीम पुत्र रफत खान निवासी शाहजहांपुर, समीम उल हक (35) निवासी शाहदरा दिल्ली, अबुल वहीद (50) निवासी शाहजहांपुर, करण राठौर(22) निवासी रामपुर, हुस्ने आलम(35) निवासी ग्राम हापुड़ के रुप में हुई है। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र नेशनल हाईवे-24 की बताई जा रही है। यात्रियों से भरी डबल डेकर बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!