राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ रहे फौजी को TTE ने दिया धक्का, कटे पैर, हालत नाजुक
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 20503 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई ने एक जवान को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर घटी इस घटना में फौजी के चलती ट्रेन से गिरने पर दोनों पैर कट गए। इसके बाद ट्रेन में सवार उसके साथी फौजियों ने हंगामा करते हुए टीटीई की पिटाई कर दी और ट्रेन को भी आगे जाने से रोक दिया। वहीं उन्होंने गंभीर हालत में फौजी को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी मुताबिक पूरा मामला राजधानी एक्सप्रेस में बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से सामने आया है। जहां एक टीटीई की वजह से देश की रक्षा में तैनात सिपाही को अपने पैर गंवाने पड़े। ट्रेन में फौजी और टीटीई की टिकट को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि टीटीई ने गुस्से में आकर फौजी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से फौजी के पैर कट गए। इस घटना के बाद स्टेशन और ट्रेन में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद फौजी के साथियों ने जमकर बवाल किया और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया।
जीआरपी में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सबसे पहले घायल जवान सोनू कुमार को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश