कलयुगी औलाद : बेटे को गांजा पीने से रोकना पिता को पड़ गया भारी, नशेडी-पुत्र ने चाकू मारकर ले ली जान
उत्तरप्रदेश। एक नशेडी बेटे को गांजा पीने से रोकना पिता को भारी पड़ गया नशेडी बेटे ने पिता की जान ले ली, यही नहीं उसने अपनी मां और नाना पर भी जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के दबौली में बेटे को नशेबाजी से रोकने की कीमत पिता को जान देकर चुकानी पड़ी. बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा और मां और नाना पर भी जानलेवा हमला किया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू और सरिया बरामद कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्यवाई में जुट गई है,पुलिस ने बताया कि यहाँ सी ब्लॉक दबौली निवासी जीत कुमार शुक्ला ठेकेदारी करते था।
उनका बड़ा बेटा निखिल इंटर पास है और फिर पढ़ाई छोड़ दी थी और आवारागर्दी किया करता था,जिसके कारण निखिल नशेडी हो गया गया था और उसे चरस गांजा समेत वो अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने की आदत सी हो गई थी, इसी बात का पिता विरोध करते थे।
मां सुमन ने बताया की बीती रात जीत घर के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे बाकी सभी लोग ऊपर थे, इसी बीच निखिल ने जीत पर चाकू और सरिया से वार कर हत्या कर दी, उसने अपने नाना राम भरोसे अवस्थी और मां पर भी जानलेवा हमला किया और घटना के बाद से निखिल फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश