उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर (कल)से लगेगा नाइट कर्फ्यू, जानिए नई गाइडलाइंस
लखनऊ। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सतर्कता शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर यानी कल से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं, शादी- बारात के आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ 200 लोगों की अनुमति होगी। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में 25 दिसंबर से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। हर दिन रात्रि 11 बजे से सुबह 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
बाजारों में “मास्क नहीं, तो सामान नहीं” के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों, बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य है। देश के किसी भी राज्य या विदेश से यूपी की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच हुई, जिसमें 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 266 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। शुक्रवार को 37 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं मिला।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़