सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चॉपर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे. इसके अलावा पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को भी देखने के लिए वे यहां पहुंचे थे. योगी आदित्यनाथ ने यहां काशी विश्वानाथ मंदिर में पूजा भी की थी.
बताया जा रहा है कि रविवार को वाराणसी से लखनऊ के लिए उड़ाने भरने के कुछ देर बाद ही उनका हेलिकॉप्टर एक पक्षी से टकरा गया. इसके बाद हेलिकॉप्टर में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी कराई गई. बताया जा रहा है कि पक्षी से हेलिकॉप्टर के टकराने के बाद किसी हादसे की आशंका को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने हेलिकॉप्टर के लैंडिंग के आदेश दिए.
जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद योगी आदित्यनाथ वाराणसी के सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए ठहरे थे. बताया जा रहा है कि सीएम योगी स्टेट प्लेन के जरिए अब लखनऊ के लिए रवाना होंगे. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!