सौतेली मां का पाप, नाबालिग बेटियों को धकेला देह व्यापार के दलदल में, जानिये हैरान करने वाला पूरा मामला
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने अपनी दो नाबलिग बेटियों को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया है।
पुलिस ने पापी सौतेली मां समेत तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुवायां थाने में शुक्रवार रात को एक 16 साल लड़की पहुंची, उस लड़की ने अपनी सौतेली मां पर उससे पिछले एक साल से जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां सरला देवी दो महिलाओं मुन्नी देवी एवं मिथिलेश के साथ मिलकर उससे एक साल से देह व्यापार करवा रही है। लड़की की शिकायत के मताबिक, तीनों महिलाओं ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था, उस पर कड़ी निगरानी रखी जाती थी और उसे डरा धमकाकर अनजान पुरुषों के साथ संबंध बनाने मजबूर किया जाता था।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किशोरी की सौतेली मां उसको मिथिलेश के घर ले गई, जहां लगातार तीन दिनों तक उसे दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने पड़ रहे थे। इस दौरान ही शुक्रवार रात को मौका पाकर लड़की वहां से भाग निकली और थाना पुवायां पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
पुलिस ने किशोरी की सौतेली मां सरला देवी, मुन्नी देवी एवं मिथिलेश के विरुद्ध पॉक्सो सहित देह व्यापार अधिनियम के अलावा गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। फिलहाल तीनों आरोपी महिला फरार है, पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश