लखीमपुर खीरी हिंसा का आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने किया सरेंडर
लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा बैकडोर से पहुंचकर क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया है। वह निर्धारित किए गए समय से तकरीबन 20 मिनट पहले पहुंचा। क्राइम ब्रांच के पिछले दरवाजे से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को भीतर ले जाया गया है। निर्धारित रास्ते से ना लाते हुए पुलिस वाले आशीष मिश्रा को मीडिया से बचाकर ऑफिस में ले गए। आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीआईजी और एसपी विजय कुमार ढूल खुद इस समय मौके पर हैं।
लखीमपुर पुलिस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के घर पर दोबारा से नोटिस चिपकाते हुए आशीष मिश्रा को शनिवार यानी आज 11.00 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले पुलिस ने बृहस्पतिवार को नोटिस चस्पा करते हुए आशीष मिश्रा को शुक्रवार को 10.00 बजे पेश होने के लिए कहा था। लेकिन आशीष पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ था। उधर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार को लगाई थी। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया आशीष मिश्रा शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने सरेंडर हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश