उत्तराखंड: शिक्षा विभाग के इन चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड शासन ने शिक्षा विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चार वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत किया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
पदोन्नति पाने वालों में टिहरी जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल भी शामिल हैं। उन्होंने लंबे समय से पदोन्नति नहीं मिलने पर क्षोभ जताते हुए विभाग को त्यागपत्र भेजा था, लेकिन विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। अब उन्हें कुमाऊं मंडल का अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।
इसके साथ ही बागेश्वर के मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सोन को पदोन्नत कर अपर शिक्षा निदेशक (प्राथमिक शिक्षा), कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुलदीप गैरोला को अपर शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा नियुक्त किया गया है। उन्हें अपर राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इसके अलावा संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा आनंद भारद्वाज को अपर शिक्षा निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। शासन ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल नए पद का प्रभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणपत्र शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों के अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल