उत्तरप्रदेश: सीएम याेगी ने 40 लाख परिवारों को दिया तोहफा, 5 लाख रुपये तक का होगा फायदा
उत्तरप्रदेश। सीएम योगी ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बांटे। इससे यूपी के 40 लाख गरीब परिवारों के 1 करोड़ 30 लाख व्यक्तियों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। सीएम योगी ने प्रतीक स्वरूप 15 लाभार्थियों को मंच पर आयुष्मान कार्ड दिया। यह कार्यक्रम यूपी के सभी जिलों में चलाया गया। इस तरह एक दिन में सभी जनपदों और ब्लाकों में एक लाख कार्ड बांटे गए। आयुष्मान कार्ड से प्रति वर्ष, प्रति परिवार 5 लाख रुपये का मुफ्त उपचार उनके जीवन का बड़ा सहारा बनेगा।
सरकार की इस पहल से यूपी पहला ऐसा राज्य बन गया जिसने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 40.79 लाख अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को राशन कार्ड वितरित किया गया। सरकार की इस योजना से 1 करोड़ 30 लाख व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। योजना से लाभान्वित व्यक्ति किसी भी अस्पताल में बेहिचक अपना इलाज करवा सकेंगे। सोमवार को सभी जनपदों और ब्लाकों में एक दिन में 01 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे गये। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 4 लाख अंत्योदय कार्ड परिवारों को शामिल करने के साथ योजना से लाभान्वित होने वाली आबादी का कुल औसत 24% से बढ़कर 37% हो गया है। जो गरीबी और स्वास्थ्य के उन्नमूलन के साथ विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी मदद करेगा।
कार्यक्रम में इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह, नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग समेत टीम 9 के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!