उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव हुई भाजपा में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। उनके साथ मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले सपा संरक्षक के समधी हरिओम यादव भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।
वहीं बीजेपी में आने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहीं हूं. राष्ट्र मेरे लिए सबसे पहले है. मैं अब राष्ट्र की अराधना करने निकली हूं, जिसमें मुझे सबका सहयोग चाहिए. अपर्णा ने आगे पीएम मोदी की स्वच्छ भारत अभियान, महिलाओं, रोजगार आदि के लिए चलाए गए अभियानों की तारीफ की।


आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी