उत्तराखंड: यहां बारातियों से भरी बस खाई में समाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम
सीएम के कल के सभी कार्यक्रम रद्द
पौड़ी। उत्तराखंड के कोटद्वार इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के लालढांग से बरात लेकर प्रखंड बिरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही एक बस ग्राम सिमड़ी के समीप हादसे का शिकार हो गई। बस में 45 से 50 लोग सवार बताए जा रहे है। अभी तक पुलिस प्रशासन की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
बस में सवार लालडांग निवासी ने बताया पंकज ने बताया की मंगलवार दोपहर 12 बजे बस लालढांग से कंडा मल्ला की ओर रवाना हुई। शाम करीब 7 बजे बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। पंकज ने बताया कि बस में सवार 8-10 अन्य लोग किसी तरह खड्डे से बाहर निकल कर आए। मोबाइल फोन से अपने परिचितों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश