उत्तराखंड: यहां आंगन में खेल रहे 5 साल के बच्चे पर झपटा गुलदार, ग्रामीण दहशत में
उत्तरकाशी। जनपद के मेनोल गांव में आंगन में खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे पर अचानक गुलदार झपट पड़ा। ग्रामीणों के मौके पर पहुंच जाने से गुलदार बच्चे को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। और किसी तरह बच्चे को बचा लिया।यदि कुछ ही पल की देरी होती तो भयानक हादसा भी हो सकता था। बच्चे की पीठ पर गुलदार द्वारा पंजा मारा गया है, जिसके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के मेनोल गांव में बीते देर शाम एक पांच साल का बच्चा अमन डबराल पुत्र शिव प्रसाद देर शाम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच घात लगाये बैठे एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर गुलदार पर पड़ गई। जब तमाम लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
हमले से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिनों से ज्यादा हो गया है। पूरे क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है. जिसको लेकर वन विभाग को कई बार सूचित भी किया गया, लेकिन अभी तक वन विभाग की ओर से गुलदार को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है, जबकि, इससे पूर्व भी गुलदार सड़क चलते कई लोगों पर हमला कर चुका है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश