एकतरफा प्यार में युवक ने कर दी दुल्हन की हत्या: शादी की रस्मों के बीच घटना को दिया अंजाम
मथुरा। मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। गुरुवार रात को गांव मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई। धूमधाम से बरात चढ़ी और जयमाल हुई। इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं। दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको को गोली मार दी।
दुल्हन की आंख के पास लगी गोली
काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है।
बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बरातियों को खूब धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने वरमाला के वक्त पथराव भी किया। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल