लालकुआं: बिंदुखत्ता में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत
लालकुआं। बिंदुखत्ता से दुखद खबर सामने आ रही है यहां रावतनगर तृतीय में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त खबर के मुताबिक रविवार की देर शाम क्षेत्र में जोरदार गरज के साथ हुई बरसात के बीच बिंदुखत्ता के रावत नगर तृतीय निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत गौशाला में पशुओं के लिए चारा व पानी की व्यवस्था कर रही थी, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मूर्छित हो गयी, आनन-फानन में डॉली को आस-पड़ोस के लोग एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गये, जहां उपचार के दौरान डॉली ने देर रात दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव को मोर्चरी में ले जाया जा रहा था। मृतका के पति शंकर पंत ने दूरभाष पर बताया कि रविवार की शाम को उसकी गैरमौजूदगी के दौरान पत्नी जब गौशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मूर्छित हो गयी, जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। शंकर दत्त पन्त के दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नारायण दत्त पंत थे, तथा उनके माता-पिता और बड़े भाई समेत आज पत्नी की भी 4 वर्ष के भीतर मौत हो चुकी है, मृतका की 12 वर्षीय पुत्री सीमा और 10 वर्षीय पुत्र रोहित का रो रो कर बुरा हाल है, मृतका का सोमवार की प्रातः पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर आकाशीय बिजली गिरने की जांच करेंगे। उन्होंने महिला के निधन पर दुख व्यक्त किया।
इधर मृतका के शव का सोमवार की प्रात पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल अचानक हुई महिला की मौत से जहां उसके घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण