लालकुआं : यहां 60 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने 607 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्कर बरेली जिले के शीशगढ़ के रहने वाले हैं, जो बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे।बतस्करों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी को कब्जे में लिया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत 60 लाख से अधिक बताई जा रही है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम साजिद पुत्र लईक अहमद निवासी कस्बा शीशगढ़ मोहल्ला गड़ी थाना शीशगढ़ जिला बरेली उम्र 34 वर्ष तथा दिलशाद पुत्र स्व0 अब्दुल सलाम निवासी कस्बा शीशगढ़ मौहल्ला गड़ी थाना-शीशगढ़ जिला बरेली उम्र-20 वर्ष बताया दोनों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में साजिद के कब्जे से 327 ग्राम स्मैक व दिलशाद के कब्जे से 280 ग्राम स्मैक कुल 607 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के बड़े सौदागर हैं. पुलिस को आरोपियों की काफी समय से तलाश थी. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस टीम के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्होंने 20 हजार रुपए और डीआईजी नीलेश आनंद भरणे की तरफ से 30 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण