19 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानिए शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य, किसे रखना होगा सतर्क… पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
शनिवार,19 अप्रैल 2025
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना है।
वृषभ राशि:
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। किसी कानूनी झंझट में फंस सकते हैं या पुराना मामला फिर से उभर सकता है। हालांकि भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ भी हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलना दिन को बेहतर बना देगा।
मिथुन राशि:
कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों की तंगी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। कोई नया काम शुरू करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। पारिवारिक तनाव भी परेशान कर सकता है।
कर्क राशि:
आज आप समाजसेवा या परोपकार से जुड़ सकते हैं। इससे आपकी छवि बेहतर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी और किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। लेकिन सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
सिंह राशि:
आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हार न मानें। मेहनत का फल देर से ही सही, मिलेगा जरूर। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें और दांतों से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
कन्या राशि:
आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़ा लाभ हो सकता है और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। लेकिन ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
तुला राशि:
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।
वृश्चिक राशि:
मौज-मस्ती का दिन रहेगा, लेकिन कोई जरूरी कार्य अधूरा रह सकता है। टेंडर या बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। संतान की परेशानी दूर होगी। किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें।
धनु राशि:
आज आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें और मनमानी से बचें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
मकर राशि:
सेहत कमजोर रह सकती है। मौसम का असर आपको बीमार कर सकता है। सरकारी काम अटक सकते हैं, जिसके लिए किसी मित्र से सहायता लेनी पड़ सकती है। माता से मतभेद संभव हैं, लेकिन बातचीत से हल निकाल सकते हैं।
कुंभ राशि:
दिन शुभ संकेत दे रहा है। विरोधी परास्त होंगे और किसी बड़ी यात्रा का योग बन सकता है। अविवाहित लोगों की किसी से खास मुलाकात हो सकती है। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम आ सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
मीन राशि:
आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। कोई गलती महंगी पड़ सकती है। ध्यान केंद्रित करके काम करें। संतान को नौकरी मिलने से घर में खुशियां आएंगी। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पुराने लेन-देन निपट सकते हैं और यात्रा से लाभ हो सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे