उत्तराखंड

मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आई है, बल्कि इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।  इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को "मौली" के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भरने का कार्य कर रहा है।  राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू स्थापित किए गए हैं। ये स्टैचू न केवल खेल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।  इसके अतिरिक्त, मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं।  उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई  इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को राष्ट्रीय मंच पर भव्यता से प्रदर्शित किया जा रहा है। खेलों के साथ-साथ, यह आयोजन राज्य की समृद्ध परंपरा और लोकसंस्कृति को देशभर में पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है।  उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास से मोनाल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल – निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत

देहरादून, 02 फरवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के...

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए महाराणा प्रताप...

उत्तराखंड: जेल से हुआ था फरार, अब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, किया गिरफ्तार

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला जेल से फरार 50 हजार के हत्यारे ईनामी बदमाश की एसटीएफ और पुलिस के साथ...

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों का तबादला, आदेश जारी

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे सुधारों का लाभ विभाग के...

UKSSSC : सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा...

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को मिला तृतीय स्थान, कलाकारों को मिलेगा ₹50-50 हजार का पुरस्कार

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान...

उत्तराखंड: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में आज दोपहर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप महसूस होते ही लोग...

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...