उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने पीएम का सिल्क्यारा पर लिखी किताब, शाल और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया।
पीएम मोदी जैसे स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों में खास उत्साह नजर आया। पीएम ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। स्टेडियम में मोदी मोदी के नारे गूंजे। वहीं, जय श्री राम के नारे भी लगे।
इसके बाद शिव तांडव नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उससे पहले मैं हिमालय हूं की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हिमालय के वर्णन के बाद स्टेडियम के बीच बने हिमालय पर्वत पर लाइटिंग से शिव तांडव स्त्रोत हुआ।

मंच पर जाने से पहले पीएम मोदी एथलीट्स जसपाल राणा, मनीष रावत, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन समेत 11 खिलाड़ियों से मिले।
महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा रहा है। वहीं, लेटर लाइट शो ने कार्यक्रम को और भी भव्य रूप दिया।
राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करने पहुंचे हैं। मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली