हल्द्वानी- पुलिस ने साइबर ठग को दबोचा, जानिए ऐसे बनाता था लोगों को अपना शिकार
हल्द्वानीः काठगोदाम पुलिस ने साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है आरोपी खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों से खाते की वेरीफाई करने के नाम पर ठगी करता था. आरोपी ने एक युवक से करीब 3 लाख 38 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया था. वहीं, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर 2020 को दमुआढुंगा काठगोदाम निवासी राजेंद्र सिंह किरौला ने एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उसके पास विकास नाम के एक युवक ने एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर फोन किया. जिसमें आरोपी ने क्रेडिट कार्ड और बैंक पासबुक की वेरीफाई के नाम पर ओटीपी ले ली. जिसके बाद उसके खाते से 3,37,712 रुपए निकाल दिए गए. पैसे निकलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए.
व हीं, पीड़ित ने आनन-फानन में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी कपिल कुमार को सोमेश्वर बिहार थाना छावला साउथ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक फोन भी जब्त किया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!