लालकुआं : चोरी की 5 बैट्रियों समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार
लालकुआं। नगर के विभिन्न गलियों में लगाई गई सोलर लाइटों से चोरी हुई 5 सोलर बैट्रियों के साथ 3 शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लालकुआं के विद्युत कर्मी रमेश कुमार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि लालकुआं नगर पंचायत द्वारा विभिन्न गलियों को रात्रि के समय प्रकाशवान बनाने के लिए जगह-जगह सोलर लाइटें लगाई गई है जहां से रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा नगर पंचायत की 5 सोलर लाईटों की बैट्री चोरी कर ली है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसकी जांच महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा के सुपुर्द कर दी। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं सुरागरसी के जरिए उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दीपक शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी गोयल कम्पाउन्ड वार्ड एक लालकुआं, जितेन्द्र कश्यप पुत्र मुकेश कश्यप निवासी नगर पंचायत गरीब आवास लालकुआं, एवं इरफान खान उर्फ सादाब पुत्र चांद मिया निवासी नगर पंचायत आवास लालकुआं को स्लाटर हाऊस नगर पंचायत लालकुआं के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुई 5 सोलर बैट्रियाँ बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बरामद चोरी के माल के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी खंगालने शुरू कर दी है तथा तीनों का गुरुवार की दोपहर बाद चालान कर दिया गया।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा कांस्टेबल किशोर रौतेला एवं सुरेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल