उत्तराखंड : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ऋषिकेश। देहरादून जिले के अंतर्गत ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस को सूचना मिली कि देहरादून रोड स्थित एक घर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वीडियोग्राफी करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नीचे उतारा. मजिस्ट्रेट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर विवाहिता का पंचनामा भरा, जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूछताछ में मृतका की पहचान अर्चना गौतम के रूप में हुईहै।
कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि अर्चना गौतम मूलरूप से टूंडला आगरा की रहने वाली थी. जिसका विवाह 6 साल पहले ऋषिकेश में हुआ था. विवाहिता के पिता रामप्रकाश गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से लगातार उनका दामाद दहेज की मांग करता रहता था. कुछ दिन पहले उनकी बेटी अपने दो बच्चों को आगरा में छोड़ गई थी. बीती रात भी दामाद और बेटी के बीच झगड़ा हुआ. पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़